सीबीएसई का नया ‘पैरेंटिंग कैलेंडर’ लॉन्च

सीबीएसई का नया ‘पैरेंटिंग कैलेंडर’ लॉन्च

भोपाल [ महामीडिया] 

सीबीएसई ने सत्र 2026-27 के लिए बोर्ड ने अपना नया ‘पैरेंटिंग कैलेंडर’ लॉन्च किया है जिसका उद्देश्य अभिभावकों को पैरेंट-टीचर मीटिंग के महज औपचारिक दर्शक से बदलकर बच्चे के विकास में एक ‘सक्रिय भागीदार’ बनाना है। यह पहल नई शिक्षा नीति के उस विजन का हिस्सा है जहां पढ़ाई का मतलब सिर्फ रटना और बेहतर अंक लाना नहीं बल्कि बच्चे का मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास भी है।कैलेंडर में पहली बार उन मुद्दों को स्कूल सिस्टम का हिस्सा बनाया गया है जिन्हें अब तक ‘घर का मुद्दा’ माना जाता था। सीबीएसई ने इस कैलेंडर को बच्चों की उम्र के हिसाब से अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है।

सम्बंधित ख़बरें