तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल पर भारी घाटा

तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल पर भारी घाटा

भोपाल [ महामीडिया] तेल कंपनियों को हर एक लीटर पेट्रोल और डीजल पर घाटा हो रहा है। तेल कंपनियां पेट्रोल पर ₹14 और डीजल पर ₹18 प्रति लीटर का नुकसान झेल रही हैं।मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण सप्लाई चैन प्रभावित हुई है जिससे कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। इससे तेल कंपनियों पर बोझ बढ़ रहा है। यही नहीं रसोई गैस के लिए भी सरकार पर बोझ बढ़ रहा है। चल रहे तनाव फिर बढ़ने से कच्चे तेल की सप्लाई चेन चरमरा गई है जो कच्चा तेल कुछ समय पहले 70-72 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा था उसकी कीमत अब 120-125 डॉलर के पार पहुंच गई है। तेल कंपनियों के लिए मुसीबत यह है कि वह महंगा तेल खरीदकर पुरानी कीमतों पर ही बेच रही हैं जिससे उनका लाभ खत्म हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें