अलवर सड़क हादसे मे पांच श्रद्धालु जिंदा जले

अलवर सड़क हादसे मे पांच श्रद्धालु जिंदा जले

भोपाल [ महामीडिया] 

राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ है। लक्ष्मणगढ़ इलाके में चलती कार में अचानक भीषण आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए हैं। कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के निवासी थे जो वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवारों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में केवल ड्राइवर ही किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।  मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

सम्बंधित ख़बरें