अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कल

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कल

भोपाल [ महामीडिया] हर साल 1 मई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन लाखों मेहनतकश मजदूरों को समर्पित है, जो अपने श्रम से समाज और अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत करते हैं। आज के समय में हमें 8 घंटे काम, छुट्टियां और श्रमिक अधिकार जैसे कई सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन ये अधिकार आसानी से नहीं मिले। इसके पीछे लंबा संघर्ष, आंदोलन और कई लोगों की कुर्बानी छिपी है। मजदूर दिवस उसी संघर्ष की याद दिलाता है और हमें श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूक करता है।

सम्बंधित ख़बरें