शेयर बाजार हजार अंकों की भारी गिरावट पर
भोपाल [ महामीडिया]
शेयर बाजार में आज 30 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1000 अंक की गिरावट के साथ 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है। बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। इस क्रैश से निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही करीब 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में डर का माहौल है।