IPL में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच
भोपाल [ महामीडिया]
IPL में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। दोनों टीमों का यह 9वां मैच होगा। बेंगलुरु 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम आज जीती तो 14 पॉइंट्स साथ टॉप पर आने का मौका होगा। वहीं गुजरात 8 में से 4 मैच जीती और इतने ही हारी है। दोनों टीमें इस प्रक्रार हैं :
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार और जेकब बेथेल।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया।