सीआईएससीई बोर्ड की दसवीं में 98 % और बारहवीं में 99 % छात्र पास
भोपाल [ महा मीडिया]
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन [सीआईएससीई] ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। 10वीं में 98.18% और 12वीं में 99.13% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध है। इस साल भी बोर्ड ने टॉपर्स की सूची जारी नहीं की है। यह एग्जाम 2.6 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था।