भारत का आईफोन निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
भोपाल [ महामीडिया]
भारत का आईफोन निर्यात वित्त वर्ष 2026 के दौरान 2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह जानकारी ऐपल के लिए ठेके पर आईफोन बनाने वाली कंपनियों द्वारा सामने आई है। इसके साथ ही ऐपल इंक के स्वामित्व वाले स्मार्टफोन ब्रांड आईफोन हार्मनाइज्ड सिस्टम कोड ढांचे के तहत वर्गीकृत सभी प्रमुख निर्यात श्रेणियों में भारत का सबसे बड़ा ब्रांडेड निर्यातक बनकर उभरा है। यह ढांचा वैश्विक व्यापार में इस्तेमाल होने वाले 5,000 से अधिक उत्पाद समूहों को कवर करता है। यह आकलन वर्ष 2026 (अप्रैल-फरवरी) के 11 महीनों के निर्यात के आंकड़ों पर आधारित है। इसमें से अकेले आईफोन का योगदान 75 प्रतिशत से अधिक रहा।