जगन्नाथ मंदिर में नया ड्रेस कोड लागू होगा

जगन्नाथ मंदिर में नया ड्रेस कोड लागू होगा

भोपाल [ महामीडिया] 

कई प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए पारंपरिक पोशाक के नियम लागू हैं। इस मामले में अब ओडिशा की बारी है। पूर्वी राज्य ओडिशा जल्द ही पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर में एक नया ड्रेस कोड लागू कर सकता है। ओडिशा राज्य विधि आयोग ने 12वीं शताब्दी के इस मंदिर में शर्ट और जींस, या पैंट और शर्ट पहने महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की राज्य सरकार से सिफारिश की है। न्यायमूर्ति विश्वनाथ रथ की अध्यक्षता में विधि समिति ने मंदिर में प्रवेश के लिए हिंदू सांस्कृतिक परंपरा पर आधारित एक औपचारिक पोशाक संहिता का प्रस्ताव रखा है। चूंकि पोशाक संहिता को लागू करने के लिए मंदिर से संबंधित मौजूदा अधिनियम और नियमों में संशोधन करना आवश्यक है इसलिए आयोग ने श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम में ‘पोशाक संहिता’ से संबंधित एक विशिष्ट परिभाषा और प्रावधान जोड़ने का प्रस्ताव दिया है।सिफारिशों के अनुसार कोई भी ड्रेस कोड हमेशा हिंदू संस्कृति के अनुरूप होना चाहिए। आयोग ने सुझाव दिया है ‘भगवान जगन्नाथ मंदिर से जुड़े सेवकों और पुजारियों को ड्यूटी पर रहते समय पारंपरिक पोशाक पहननी चाहिए। पुरुष तीर्थयात्री धोती और कुर्ता या पैंट और कमीज, या चूड़ीदार और पजामा, या पट्टों के साथ कंधे पर गमछा डाल सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें