बुद्ध पूर्णिमा कल
भोपाल [ महामीडिया] बुद्ध पूर्णिमा को भगवान बुद्ध के जीवन की इन तीन प्रमुख घटनाओं से जुड़ा पर्व बताया गया है। बुद्ध ने अहिंसा, करुणा और मध्यम मार्ग का संदेश दिया।बुद्ध पूर्णिमा पर बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर, लुंबिनी और देश के कई बौद्ध तीर्थों में विशेष पूजा, ध्यान, प्रार्थना और धर्मसभा होती है। ऐसा माना जाता है कि बोधगया में भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति हुई। सारनाथ में उन्होंने पहला उपदेश दिया और कुशीनगर महापरिनिर्वाण से जुड़ा तीर्थ है। बौद्ध परंपरा में यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़ा माना जाता है।