म.प्र.में अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 2 मई से
भोपाल [ महामीडिया] मध्यप्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 2 मई से शुरू होने जा रही है। जारी निर्देशों के अनुसार इस बार नए आवेदकों को पंजीयन करना होगा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों के आमंत्रण हेतु नवीन पंजीयन और पूर्व से पंजीकृत आवेदकों की प्रोफाइल अपडेट करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश और समय-सारणी जारी कर दी गई है। जो आवेदक पहले से पंजीकृत नहीं हैं वह 2 मई 2026 से 11 मई 2026 तक अपना नया पंजीयन कर सकते हैं। पूर्व से पंजीकृत और सत्र 2025-26 में कार्य कर चुके आवेदकों को अपनी प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य है। यह कार्य 12 मई 2026 से 22 मई 2026 तक किया जा सकेगा।