हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश
शिमला [ महामीडिया]
हिमाचल की राजधानी शिमला और मंडी में बारिश हो रही है। कांगड़ा में भी सुबह के वक्त बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। राज्य के अन्य भागों में भी मौसम खराब बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में 29 अप्रैल को बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। यह गीला मौसम 4 मई तक बने रहने की उम्मीद है।