हिमाचल में शिंकुला दर्रा बर्फबारी के बाद नया पर्यटन केंद्र बना

हिमाचल में शिंकुला दर्रा बर्फबारी के बाद नया पर्यटन केंद्र बना

रोहतांग पास  [महामीडिया] हिमाचल प्रदेश में शिंकुला दर्रा बर्फबारी के बाद नया पर्यटन स्थल बन गया है। बर्फ देखने के लिए टूरिस्ट शिंकुला दर्रा पहुंच रहे हैं।  इसके अलावा रोहतांग पास और कोकसर में भी टूरिस्ट बर्फ का आनंद ले रहे हैं । रोहतांग दर्रा बर्फबारी के बाद सफेद चादर में लिपटा हुआ दिख रहा है। यहां रुक-रुककर हल्की बर्फबारी हो रही है। मनाली-लेह रोड बर्फ की वजह से बंद होने के बाद अब 16800 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा पर्यटकों का नया स्नो व्यू पॉइंट बन गया है।बर्फबारी से यहां करीब आधा फीट नई बर्फ जमी है जिससे यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

सम्बंधित ख़बरें