आमलकी एकादशी 27 फरवरी को
भोपाल [महामीडिया] रंगभरी एकादशी जिसे आमलकी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है 27 फरवरी को मनाई जाएगी । यह एकादशी फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष में पड़ती है और होली से ठीक पहले आती है इसीलिए इसे लोकप्रिय रूप से रंगभरी एकादशी कहा जाता है। भक्त इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और आशीर्वाद, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए व्रत रखते हैं। इस एकादशी पर तुलसी से संबंधित विशेष अनुष्ठान करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने और हृदय की इच्छाओं की पूर्ति हौती है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 फरवरी को देर रात 12 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगी और 27 फरवरी को रात 10 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार आमलकी एकादशी का व्रत 27 फरवरी शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।