वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकों के शानदार प्रदर्शन को रेखांकित किया
भोपाल [महामीडिया] वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बुधवार को कहा कि भारतीय बैंकों ने पिछले दस सालों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में बैंकों ने कर्ज देने, मुनाफा कमाने और एसेट क्वालिटी जैसे सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक निजी बैंकों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर पाए।सीतारमण ने कहा कि सरकार ने एक समिति बनाई है जो यह देखेगी कि 2047 की दृष्टि से आगे क्या किया जा सकता है। बजट में प्रस्तावित उच्च स्तरीय बैंकिंग समिति सरकार को बैंकिंग प्रणाली को मजबूत और सुधारने के लिए आवश्यक कदमों के बारे में मार्गदर्शन करेगी। इस सुधार का लक्ष्य वर्ष 2047 है। उन्होंने यह भी कहा कि बैंकों के हिस्सेदारी बेचने या निजीकरण के निर्णय कई कारकों पर निर्भर करते हैं।