नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियाँ
भोपाल [महामीडिया] महायुति सरकार ने नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण को 2027 के सिंहस्थ कुंभ मेला के लिए संरचनात्मक परियोजनाओं की योजना बनाने, प्रबंधन करने और क्रियान्वित करने का कार्य सौंपा गया है। रिंग रोड पर काम को तेज करने के लिए सरकार ने निविदा जारी करने से पहले 100% भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता को 50% कर दिया है। मेगा धार्मिक सभा के दौरान नासिक में ट्रैफिक जाम को काफी हद तक कम करने की उम्मीद रिंग रोड परियोजना से है।