सोना और चांदी की कीमतों में आज फिर भारी वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] सोना और चांदी की कीमतों में आज 25 फरवरी को तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 582 रुपए बढ़कर 1,59,823 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,59,241 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 6,455 रुपए बढ़कर 2,69,367 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,62,912 रुपए किलो थी।