शेयर बाजार पचास अंकों की बढ़त पर बंद
भोपाल [महामीडिया] शेयर बाजार आज 25 फरवरी को फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स आज बुधवार 25 फरवरी को 50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 82,276 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 58 अंक की तेजी रही यह 25,483 पर बंद हुआ। हालांकि दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 700 अंक और निफ्टी में 250 अंक की बढ़त देखने को मिली थी। आज के कारोबार में फार्मा, ऑटो और आईटी शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही।