नवीनतम
बांग्लादेश में 20 साल बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सरकार
मुंबई [महा मीडिया] बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 299 सीटों में से 209 हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार कर लिया। अब तक 286 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं।जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को अब तक 70 सीटें मिली हैं। जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका सीट से जीत दर्ज की है। देश में करीब 20 साल बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सरकार बनी है। 2008 से 2024 तक वहां शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी।