भारत पेट्रोलियम को लगभग दो हज़ार करोड़ का चूना
भोपाल [महामीडिया] भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को एक्साइज ड्यूटी की मांग का आदेश मिला है जो 1817 करोड़ का है। यह आदेश कोच्चि के केंद्रीय कर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त द्वारा जारी किया गया था । कंपनी इस आदेश का विस्तार से अध्ययन कर रही है और उचित कानूनी कदम उठाएगी जिसमें मांग के विरुद्ध अपील दायर करना भी शामिल है। भारत पेट्रोलियम का उद्देश्य विभिन्न उपभोक्ताओं के लिए तेल और गैस उत्पादों की सेवाएँ प्रदान करना है।