चांदी की कीमतों में दो दिन में 16 हजार की भारी वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] सोने-चांदी के दाम में आज 24 फरवरी को तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,283 रुपए बढ़कर 1,59,503 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,58,220 रुपए पर था। सोना 2 कारोबारी दिनों में 5 हजार महंगा हुआ है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2,460 रुपए बढ़कर 2,66,535 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,64,075 रुपए किलो थी। कल भी चांदी 13 हजार रुपए महंगी हुई थी। दो दिन में यह 16 हजार से ज्यादा बढ़ चुकी है।