स्पाइसजेट विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

स्पाइसजेट विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई [महा मीडिया] स्पाइसजेट के बोइंग 737 प्लेन की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट SG-121 ने आज मंगलवार सुबह 6.08 बजे दिल्ली के ही आईजीआई एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरी थी।कुछ देर बाद प्लेन के इंजन-2 में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने प्लेन वापस दिल्ली की ओर मोड़ लिया। फ्लाइट की 6.49 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 150 यात्री-क्रू सवार थे। कॉकपिट में किसी तरह की आग का अलर्ट नहीं मिला , सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सम्बंधित ख़बरें