म.प्र.में केवल 20 प्रतिशत लाड़ली लक्ष्मियों को एक लाख मिलेंगे

म.प्र.में केवल 20 प्रतिशत लाड़ली लक्ष्मियों को एक लाख मिलेंगे

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकृत 52.35 प्रतिशत बच्चियों ने ही कक्षा छठवीं तक पढ़ाई की हैं। वहीं 19.97 प्रतिशत लाड़ली लक्ष्मियों ने कक्षा 12वीं, 5.83 प्रतिशत ने स्नातक और 0.33 फीसदी ने स्नातकोत्तर में प्रवेश लिया है। इस प्रकार देखा जाए तो 20 प्रतिशत लाड़ली लक्ष्मियों को ही एक लाख रुपए मिलेंगे। जिन लाड़लियों ने कक्षा 12वीं में प्रवेश लिया है उन्हीं को एक लाख रुपए 21 वर्ष पूर्ण करने पर प्राप्त होंगे। उल्लेखनीय है कि लाडली लक्ष्मियों में शिक्षा के प्रति रुझान कम होने को लेकर तीन दिसंबर 2025 को उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर ने स्वत: संज्ञान लेकर सरकार से जवाब मांगा था जिसका उत्तर दिया गया है ।

सम्बंधित ख़बरें