नवीनतम
केरल में कंक्रीट स्लैब गिरने से तीन श्रमिकों की मौत
भोपाल [महामीडिया] केरल के वलियांगडी में कोझिकोड कॉर्पोरेशन की एक बिल्डिंग में 50 मीटर लंबा कंक्रीट स्लैब लोडिंग वर्कर पर गिर गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान जब्बार, अशरफ और बशीर के रूप में हुई है, जो वलियांगडी में कोझिकोड कॉर्पोरेशन की दो मंजिला बिल्डिंग में लोडिंग का काम कर रहे थे।पुलिस ने कहा कि इस घटना में दो और लोग घायल हुए हैं। घटना सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच हुई, जब लोडिंग का काम करने के बाद एक बंद दुकान के सामने आराम कर रहे वर्कर पर सनशेड का 50 मीटर लंबा कंक्रीट स्लैब गिर गया।