पश्चिम बंगाल में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां

पश्चिम बंगाल में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां

मुंबई [महा मीडिया] पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 'बंगाली' मूर्ति वाले अयोध्या शैली के राम मंदिर के लिए तैयारियां चल रही हैं जिसमें मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर की नींव के लिए पवित्र मिट्टी लाने के लिए एक प्रतीकात्मक अयोध्या यात्रा की घोषणा की है। मुर्शिदाबाद से लगभग 90 किमी दूर शांतिपुर में 15 बीघा जमीन पर मंदिर की तैयारियां शुरू हो गई हैं । पुरोहितों का एक प्रतिनिधि मंडल 25 फरवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा करेगा ताकि पवित्र मिट्टी एकत्रित की जा सके। इस मिट्टी का उपयोग चपाटोला संतिपुर में प्रस्तावित राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के नींव समारोह में किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें