दिल्ली विधानसभा और लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली विधानसभा और लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई [महा मीडिया] दिल्ली विधानसभा भवन और लाल किले को बम ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी गई है। खालिस्तानी ग्रुप के द्वारा  ई-मेल भेजा गया है।जानकारी मिलने के बाद विधानसभा भवन की सर्चिंग की जा रही है। बम स्क्वाड और डॉग स्क्वॉड सर्च में जुटी हुई हैं। फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं लाल किला की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। इससे पहले दिल्ली स्थित धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी।

सम्बंधित ख़बरें