नवीनतम
भारत की पहली आतंकवाद विरोधी नीति 'प्रहार' जारी
भोपाल [महामीडिया] गृह मंत्रालय ने भारत की पहली आतंकवाद विरोधी नीति 'प्रहार' जारी की है। यह नीति सीमा पार आतंकवाद, आपराधिक हैकर्स और साइबर हमलों जैसी चुनौतियों का सामना करने पर केंद्रित है। इस महत्वपूर्ण नीति में क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद के साथ-साथ क्रिमिनल हैकर्स और साइबर हमलों से देश को मिल रही नई चुनौतियों का विस्तार से खाका खींचा गया है। ‘प्रहार’ पॉलिसी स्पष्ट करती है कि भारत इस समय जल, थल और नभ तीनों रास्तों से आतंकवादी खतरों का सामना कर रहा है। इसके साथ ही इस नीति में यह भी साफ संदेश दिया गया है कि भारत आतंकवाद को किसी भी विशेष धर्म, नस्ल, राष्ट्रीयता या सभ्यता से जोड़कर नहीं देखता है।