नवीनतम
म.प्र.विधानसभा में आज ..
म.प्र.भोपाल [महामीडिया] विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक मधुभगत ने आदिवासी बस्तियों में विकास कार्यों के नाम पर कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री विजय शाह ने जवाब देते हुए कहा कि बालाघाट में योजनाओं के अनुसार ही राशि जारी की गई है उन्होंने किसी भी प्रकार की अनियमितता से इनकार करते हुए कहा कि सभी भुगतान निर्धारित मापदंडों के तहत किए गए हैं । मध्य प्रदेश विधानसभा में महिदपुर के शासकीय कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में दिसंबर में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला उठा। विधायक दिनेश जैन ने पूछा कि छात्रावास में धुआं कहां से आया जवाब में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 1936 छात्रावास संचालित हैं और सभी जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं उन्होंने कहा कि जिस विशेष विषय की बात की जा रही है उससे संबंधित प्रश्न प्राप्त नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बीपीएल कार्ड अनिवार्य किए जाने का मुद्दा भी सदन में गूंजा। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि इस संशोधन के कारण बसंत पंचमी पर ग्वालियर संभाग में एक भी शादी नहीं हो सकी. मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जवाब दिया कि पूर्व में भ्रष्टाचार और दोबारा विवाह,निकाह की शिकायतें मिल रही थीं इसलिए गरीबी रेखा का प्रावधान लागू किया गया उन्होंने बताया कि संशोधन के बाद प्रदेश में 13,642 विवाह संपन्न हुए हैं । कांग्रेस विधायक विवेक पटेल ने गरीबी की बाध्यता समाप्त करने की मांग की जिस पर मंत्री ने कहा कि यह विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।