नवीनतम
राजकोट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
राजकोट [महामीडिया] गुजरात के राजकोट में नगर निगम ने शहर के जंगलेश्वर इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई के तहत करीब 1492 मकानों को गिराए जाने का नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार कई निवासियों ने नोटिस मिलने के बाद अपने मकान स्वयं ही तोड़ दिए जबकि बाकी मकानों को निगम की टीम हटा रही है। राज्य रिजर्व पुलिस बल और क्विक रिस्पॉन्स टीम इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है।