बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 27 गाइडों पर प्रतिबंध

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 27 गाइडों पर प्रतिबंध

उमरिया [महामीडिया] बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान नियमों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बघीरा ऐप में ट्रैकिंग से संबंधित गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 27 गाइडों के जंगल प्रवेश पर 28 फरवरी तक रोक लगा दी है और वाहन चालकों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।सफारी के दौरान उपयोग होने वाला “बघीरा ऐप” जिप्सी के निर्धारित मार्ग, गति और भ्रमण क्षेत्र की निगरानी करता है। जांच में पाया गया कि कई मामलों में सफारी का वास्तविक ट्रैक रिकॉर्ड नहीं हुआ जिससे ऐप के साथ छेड़छाड़ की आशंका बनी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित गाइडों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

 

सम्बंधित ख़बरें