AI इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में युवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार
मुंबई [महा मीडिया] दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को आज गिरफ्तार किया गया है। 23 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था जो 20 घंटे चली।मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी 3 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। 4 आरोपी घटना वाले दिन ही गिरफ्तार किए गए थे। मामले में अब तक 8 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।