म.प्र. विधानसभा में आज अनुदान मांगों पर चर्चा

म.प्र. विधानसभा में आज अनुदान मांगों पर चर्चा

भोपाल [महामीडिया]  म.प्र. विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सदन में मंगलवार को विभागीय वार बजट पर चर्चा होगी। नगरीय विकास, जनजातीय कार्य, स्कूल, शिक्षा, परिवहन, उच्च शिक्षा पर चर्चा होगी।बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। वहीं ध्यानाकर्षण में जमीन बंदोबस्त और नहर सीमेंटीकरण का मामला उठेगा। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने का मामला उठाया जाएगा।इसके साथ ही भोपाल गैस त्रासदी, राहत और पुनर्वास तथा लोक परिसंपत्ति विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। विधानसभा में आज कांग्रेस सदन के बजाय सड़क पर हमलावर रहेगी। विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल के बाद आगामी बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें