शेयर बाजार में आज भारी गिरावट

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट

मुंबई [महामीडिया] घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को कमजोरी के साथ हुई। प्रमुख इक्विटी सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई जिसका मुख्य कारण आईटी और टेलीकॉम शेयरों में बिकवाली रहा। खास तौर पर भारती एयरटेल और बड़ी आईटी कंपनियों में कमजोरी ने बाजार की दिशा तय की। इसके साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ को लेकर दी गई नई चेतावनियों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। सुबह बीएसई सेंसेक्स 725 अंकों की गिरावट के साथ 82,565 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 सूचकांक 200 अंक टूटकर 25,511 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया और मुनाफावसूली का सिलसिला तेज हो गया।

 

सम्बंधित ख़बरें