बजाज फाइनेंस कंपनी पर जुर्माना

बजाज फाइनेंस कंपनी पर जुर्माना

भोपाल [महामीडिया] सतना में जीरो ब्याज पर फाइनेंस का झूठा दावा कर लोन के मुकाबले दोगुनी राशि वसूलने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने बजाज फाइनेंस कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने कंपनी को शिकायतकर्ता को 56,213 रुपये 9 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया है। बजाज फाइनेंस भारत की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है।यह व्यक्तिगत लोन, होम लोन, गोल्ड लोन और बीमा जैसे विभिन्न वित्तीय उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करती है।

सम्बंधित ख़बरें