तीन चीनी कंपनियों में 24,000 से अधिक फर्जी खाते उजागर
भोपाल [महामीडिया] एंथ्रोपिक ने तीन चीनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियों डीपसीक, मूनशॉट एआई, और मिनीमैक्स पर अपने क्लॉड एआई मॉडल का उपयोग करके बड़े पैमाने पर “डिस्टिलेशन” अभियान संचालित करने का आरोप लगाया है। इन कंपनियों ने 24,000 से अधिक नकली खाते बनाए और क्लॉड के साथ 16 मिलियन से अधिक एक्सचेंज किए। इन कंपनियों का उद्देश्य Claude AI की एडवांस क्षमताओं को समझना और उन्हें अपने सिस्टम में उपयोग करना था। खासतौर पर एजेंटिक रीजनिंग, टूल यूज और कोडिंग जैसी क्षमताओं को टारगेट किया गया । यहां Claude AI से मतलब है Claude जो Anthropic का पावरफुल लैंग्वेज मॉडल है और ChatGPT जैसे सिस्टम्स को टक्कर देता है।