भोपाल में धर्मांतरण गिरोह की दो कर्ताधर्ता गिरफ्तार
भोपाल [महामीडिया] भोपाल में काम देने के बहाने धर्मांतरण, रेप फिर सेक्स रैकेट में धकलने के आरोप में दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में उनकी चौंकाने वाली करतूत सामने आई है। उनका काम अमीर युवकों को लड़कियां सप्लाई करना और धर्मांतरण कराना था। दोनों ने इतना पैसा कमाया कि अब्बास नगर की एक झुग्गी से निकलकर आशिमा मॉल के पास सागर रॉयल विला में आलीशान विला खरीद लिया। अमरीन और आफरीन नाम की बहनें लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती थीं। मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार रात को भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियां राजधानी के बाग सेवनिया थाने पहुंच गईं। दोनों ने थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। 21 और 32 साल की दोनों लड़कियों की आपसी पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी। पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। सोमवार को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जा रही है।