मुख्यमंत्री यादव ने एक युवक की त्वरित मदद की

मुख्यमंत्री यादव ने एक युवक की त्वरित मदद की

भोपाल [महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार साबित किया कि वह राजा विक्रमादित्य को आदर्श क्यों मानते हैं।अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने एक बार फिर सुनवाई की और फैसला ऑन द स्पॉट किया। उन्होंने एक युवक की गुहार पर वहीं खड़े-खड़े मामले के दोषी की गिरफ्तारी के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि दोषी को तत्काल हवालात में बंद करें। इसके बाद उन्होंने युवक को गले से लगाकर मदद का आश्वासन दिया। दरअसल यह मामला एक फोर व्हीलर से जुड़ा है। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसे कंपनी ने गलत गाड़ी बेची है। मुख्यमंत्री  यादव के निर्देश के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री यादव का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें