चीन ने ताइवान के आसपास 58 लड़ाकू विमान तैनात किए

चीन ने ताइवान के आसपास 58 लड़ाकू विमान तैनात किए

मुंबई [महामीडिया] एक तरफ जहां अमेरिका और चीन टैरिफ को लेकर आमने-सामने हैं। वहीं दूसरी ओर ड्रैगन चीन ने ताइवान के विरुद्ध शिकंजा  कस दिया है। इसी बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि चीन ने उसके देश के आसपास के हवाई क्षेत्रों में 58 चीनी लड़ाकू विमानों और नौ चीनी नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। इनमें से 45 विमानों ने मध्य रेखा को पार कर लिया और ताइवान के उत्तरी, मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी एडीआईजेड (एयर डिफेंस पहचान क्षेत्र) में प्रवेश कर लिया है। चीनी विमानों और नौसैनिक जहाजों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। फ्रांस ने भी अपनी 2025 की राष्ट्रीय रणनीतिक समीक्षा में चीन की सैन्य गतिविधियों पर चिंता जताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की ताइवान के आसपास की सैन्य गतिविधियां क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें