
यूक्रेन की प्रधानमंत्री बनीं यूलिया स्विरीडेन्को
मुंबई [महामीडिया] यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूलिया स्विरीडेन्को को देश की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। 39 वर्षीय स्विरीडेन्को एक अनुभवी अर्थशास्त्री हैं और 2021 से यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत थीं। वह वर्तमान प्रधानमंत्री डेनिस शमहाल की जगह लेंगी। स्विरीडेन्को इससे पहले राष्ट्रपति कार्यालय की उप प्रमुख रह चुकी हैं और चेर्निहीव क्षेत्र में जन्मी हैं। यूलिया स्विरिडेन्को को नया प्रधानमंत्री बनाने के पीछे की वजह अमेरिका के साथ यूक्रेन के एक महत्वपूर्ण मिनरल समझौते में उनकी प्रमुख भूमिका को माना जा रहा है।