चीन की जनसंख्या में बड़ी गिरावट

चीन की जनसंख्या में बड़ी गिरावट

भोपाल [महामीडिया] चीन जन्म दर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। चीन में पिछले एक साल में 17 फीसदी कम बच्चों ने जन्म लिया है। चीन में 2025 के दौरान 79.2 लाख बच्चों का जन्म हुआ जबकि 2024 में यह संख्या 95.4 लाख थी। वहीं 2025 में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1.13 करोड़ हो गई। यह 1949 में आधुनिक चीन की स्थापना के बाद से अब तक का सबसे निचला स्तर है। चीन की कुल जनसंख्या 2025 में घटकर 1.404 अरब रह गई जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 30 लाख कम है। यह लगातार चौथा साल है जब देश की आबादी में गिरावट दर्ज की गई है जबकि जन्म दर में तेज गिरावट सरकार के लिए नई चुनौती बनती जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें