आयोग का अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम 

आयोग का अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम 

नईदिल्ली [ महामीडिया] राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में इस वर्ष का तीसरा दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित परिसर में शुरू हुआ। देश के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न शैक्षणिक विषयों के विश्वविद्यालय स्तर के 100 छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए चुना गया है। इंटर्नशिप का उद्घाटन करते हुए महासचिव भरत लाल ने समाज के कमजोर वर्गों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करके मानव अधिकारों का संवर्धन एवं संरक्षण करने में समाज के संरक्षक के रूप में आयोग की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं को इस प्रतिष्ठित इंटर्नशिप के दौरान मानव अधिकारों के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी का सदुपयोग करना चाहिए ताकि वे सहानुभूति और करुणा के लोकाचार को आत्मसात करके मानव अधिकारों के संरक्षक बन सकें।

भरत लाल ने कहा कि "प्रशिक्षुओं को समाज के विभिन्न वर्गों के मानव अधिकारों के संरक्षण में भारत के दीर्घकालिक प्रयासों पर विचार करना चाहिए, जो प्राचीन काल से चली आ रही प्रतिबद्धता है। भारत ने लगातार सताए गए समुदायों को शरण दी है, जो करुणा और सहानुभूति के लोकाचार के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित करता है। महासचिव ने न केवल नागरिक और राजनीतिक अधिकारों बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों के संरक्षण के लिए विधायी उपायों और नीति सुधारों पर भी प्रकाश डाला, जिससे लोगों को गरिमा के साथ जीने का अधिकार सुनिश्चित हुआ।"

सम्बंधित ख़बरें