मुंबई में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

मुंबई में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

मुंबई [महामीडिया] पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से देश की आर्थिक नगरी मुंबई बेहाल हो गई है। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। इसकी वजह से कई इलाकों में कमर भर पानी जमा हो चुका है। इससे न केवल यातायात बाधित हुई है बल्कि आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। स्कूल कॉलेजों में जहां छुट्टी कर दी गई है, वहीं विमानों की उड़ानों पर भी बुरा असर पड़ा है।मंगलवार को भी तेज बारिश जारी रही। इसके कारण कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। बिक्रोली में कल सुबह 8.30 बजे से लेकर आज सुबह 8.30 बजे तक 255 मिलीमीटर बारिश हुई। कल की तरह आज भी मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। साथ ही सभी गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस बंद रखे गए हैं। मुंबई में बारिश के कारण फ्लाइट ऑपरेशन में देरी हो रही है। मुंबई में सड़कों पर 2 से लेकर 4 फीट तक पानी भरा है। मुंबई में अंधेरी सब-वे भी पानी भरने के कारण बंद है। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है।

सम्बंधित ख़बरें