दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला

भोपाल [महामीडिया] दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज  बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है।  उन्हें थप्पड़ मारा गया है। आरोपी ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचा जिससे  सिर पर चोट आई है। हमले की पुष्टि करते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री  ऑफिस ने बयान जारी किया। इसमें कहा गया है की  आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया।  इस घटना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है।

 

सम्बंधित ख़बरें