
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि दी गई
मुंबई [महामीडिया] पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 81वीं जयंती है। इस मौके पर संसद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेताओं ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जयंती के उपलक्ष्य में उनके स्मारक वीरभूमि पर एक स्मृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे, के.सी. वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुए।