
मुंबई में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज और कार्यालय बंद
मुंबई [ महा मीडिया] मुंबई में तेज बारिश का बुधवार को तीसरा दिन है। 24 घंटे में यहां 300mm बारिश हुई। लगातार तीसरे दिन मुंबई में स्कूल-कॉलेज ,गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस बंद हैं । मुंबई लोकल की 34 ट्रेनें कैंसिल हैं। 250 से ज्यादा फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है। मंगलवार शाम मुंबई में 2 मोनोरेल से करीब 800 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।