पिथौरागढ़ में तीन दिन से लगातार बर्फबारी
भोपाल [महामीडिया] उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।