नवीनतम
देव दीपावली एवं गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं
भोपाल [महामीडिया] आज पूरे देश में कार्तिक पूर्णिमा अर्थात देव दीपावली का पर्व एवं गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इन दोनों पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आज देव दीपावली के अवसर पर समस्त देवताओं का आशीर्वाद पूरे देश के नागरिकों को प्राप्त हो यही हम सभी लोगों की सदिच्छा है ताकि सर्वधर्म समभाव के साथ पूरी दुनिया में विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त हो सके एवं जगत का कल्याण हो सके।