म.प्र. विधानसभा में आज कई गंभीर मामलों पर चर्चा

म.प्र. विधानसभा में आज कई गंभीर मामलों पर चर्चा

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. विधानसभा के बजट सत्र का आज बुधवार को आठवां दिन है। विधानसभा में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल राय और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री तेजीराम सरयाम को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सिंगरौली में अदानी समूह की कोल माइंस के लिए पेड़ कटाई के मामले पर आज चर्चा होगी । इधर, चुरहट से कांग्रेस विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह प्रदेश में निराश्रित जानवरों से किसानों की फसलें नष्ट होने और सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने और एक्सीडेंट का मामला ध्यानाकर्षण के जरिए उठाएंगे।

 

सम्बंधित ख़बरें