ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई में पांच प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] देश में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। 20 फरवरी 2026 तक कुल 21.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 20.38 लाख हेक्टेयर था। इस प्रकार चालू वर्ष में 0.92 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2022-23 से 2024-25 के औसत के आधार पर ग्रीष्मकालीन फसलों का सामान्य क्षेत्र 75.37 लाख हेक्टेयर है। वर्ष 2025 में ग्रीष्मकालीन फसलों का अंतिम क्षेत्र 83.92 लाख हेक्टेयर रहा था, जो सामान्य क्षेत्र से अधिक था।