अमेरिका के चार करोड़ लोगों की खाद्य सहायता आपूर्ति रूकी

अमेरिका के चार करोड़ लोगों की खाद्य सहायता आपूर्ति रूकी

वॉशिंगटन [महामीडिया] अमेरिका में 1 अक्टूबर से शुरू हुए सरकारी शटडाउन का आज 36वां दिन है। यह अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान 2018 में 35 दिनों तक सरकारी कामकाज ठप्प रहा था।  शटडाउन की वजह से 4 करोड़ अमेरिकियों की खाद्य आपूर्ति सहायता रुक गई है। इस कार्यक्रम के लिए सिर्फ 5 अरब डॉलर का रिजर्व फंड है जबकि नवंबर में फूड स्टैंप जारी रखने के लिए 9.2 अरब डॉलर की जरूरत होगी। अमेरिका में  अब तक 6.7 लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर भेजे जा चुके हैं जबकि 7.3 लाख कर्मचारी बिना सैलरी के काम कर रहे हैं। इस तरह लगभग 14 लाख लोग कर्ज लेकर घर चला रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें